फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने मिलकर की दरिंदगी और फिर बेच दिया

Thu, 21 May 2015 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी का बीते 14 मई को उसके गांव के ही रहने वाले एक पिता-पुत्र ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने किशोरी को एक ढाबे पर ले जाकर वहां उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके साथ दो दिन तक रेप किया। इस दौरान ढाबे के एक युवक ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद किशोरी को एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया। मंगलवार को किशोरी किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिवारीजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में अभी कई लोगों के नाम बढ़ सकते है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये था मामला

रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी का आरोप है कि बीते 14 मई को वह अपनी बहन के साथ गांव के बाहर एक बाग में गई थी।

तभी वहां मिले गांव के ही लवकुश व उनके पिता पप्पू ने उसका अपहरण कर लिया और फिर एक बाइक पर बैठाकर उसे गोंडा मार्ग स्थित एक ढाबे पर ले गए।

आरोपियों ने किशोरी को ढाबे के एक कमरे में बंद कर दिया और फिर दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। ढाबे पर रहने वाले नौकर भुल्लू ने भी किशोरी के साथ रेप किया।

दो दिन के बाद आरोपियों ने किशोरी को बाइक पर बैठाया और उसे लेकर क्षेत्र के ही बबुरिहा गांव पहुंचे यहां मिले कल्लू के हाथों किशोरी को बेच दिया। उसे कितने रुपये में बेचा गया इस बात का पता नहीं लगा है।

किशोरी से कल्लू विवाह करने की बात कहने लगा और उसे लेकर देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर पहुंचा और फिर दो दिन तक किशोरी वहीं रुकी।

इस बीच 18 मई की रात किशोरी किसी तरह भाग निकली और 19 मई को अपने घर पहुंचकर मां-पिता को इस बात की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें