इसके बाद रामकृपाल ने थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच रामकृपाल भी बेटी को ढूंढने का दिखावा करता रहा। पुलिस को शक हुआ। उसने रामकृपाल की कुंडली खंगाली। शक गहरा होने पर पुलिस ने रामकृपाल से सख्ती से पूछताछ की।
एसपी एलआर कुमार ने बताया कि पुलिस को आरोपी रामकृपाल ने बताया कि उसने शराब पी थी। नशे में बेटी संग दुष्कर्म किया। घटना छिपाने के लिए बेटी का गला घोंट दिया।