फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः लापता वृद्धा का शव बाग से बरामद, कातिल गिरफ्तार, हत्या करने की बताई ये वजह

Sat, 29 Feb 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गोर्साइंगंज के रसूलपुर टिकनिया मऊ गांव से गुरुवार देर रात विवाद के बाद संदिग्ध हालात में लापता हुई बुजुर्ग गुलाबा देवी (65) का शव गांव के बाहर राजन के आम के बाग में बरामद हो गया। पुलिस ने शुक्रवार मृतका के बेटे राम प्रकाश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया कर आरोपी बाप-बेटे सुधारी व श्यामू को गौरिया पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल यूकेलिप्टस का डंडा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मालूम हो  गोसाईंगंज में  गुरुवार देर रात घर पर अकेली 60 वर्षीय गुलाबा देवी के लापता होने से हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर आए परिवारीजनों को घर पर खून की छींटे मिली थीं, जिससे सनसनी फैल गई थी। गुलाबा देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ में सुधारी ने कुबूल कि जमीन की रंजिश के चलते 2013 में मृतका के ससुर राम भरोसे की हत्या कर दी थी। वह बड़े बेटे रामनरेश के साथ जेल गया था। करीब सात महीने पहले ही सुधारी जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ किए वार

मृतका आए दिन उसे गालियां देती थी। बृहस्पतिवार रात को भी वह दरवाजे पर बैठकर भला बुरा कह रही थी। इस पर गुस्सा आ गया और छोटे बेेटे श्यामू के साथ घर से बाहर निकलकर झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर बेटे संग मिलकर यूकेलिप्टस के डंडे से गुलाबा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए किए।

इससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मदद से शव कंधे पर लादकर राजन के आम के बाग में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए दोनों बाग के पास खजुवा तालाब की झाड़ियों में छुप गए थे। मृतका के पति गुरू प्रसाद की बीमारी से करीब दस साल पहले ही मौत हो गई थी।

इसके मृत्यु के बाद मृतका अपने ससुर राम भरोसे, बेटे प्रकाश व बहू के साथ रहती थी। राम भरोसे की हत्या के बाद के बाद से ही डर के कारण प्रकाश पत्नी के साथ तेलीबाग में रहने लगा था।
वृद्धा के कातिल पिता पुत्र गिरफ्तार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें