फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधानभवन के पास आत्मदाह की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विधानभवन के पास आत्मदाह की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। विधानभवन के पास बाराबंकी के बंदेला गांव निवासी रऊफ 65 ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इस दौरान उनका बेटा इमरान भी साथ था। पुलिसकर्मियों ने रऊफ को दबोच लिया। इसके बाद उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। बुजुर्ग ने जमीन के विवाद के चलते आत्मदाह की कोशिश की थी। बाराबंकी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घुंघटेर थाने की पुलिस दोनों को साथ ले गई, वहां शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी बाराबंकी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक गांव निवासी सुधीर व उनके भाइयों बब्लू, राजेश, मुन्ना, छोटकन का पड़ोसी रऊफ से सहन की जमीन के लिए काफी समय से विवाद चल रहा है। रऊफ का कहना है कि छह अप्रैल 2011 को सुधीर की मां ने यह जमीन बेची थी, जिसकी लिखापढ़ी स्टांप पेपर पर हुई थी। वहीं, सुधीर व उसके भाइयों का कहना है कि मां की मौत करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। स्टांप पेपर पर कोई जमीन नहीं बेची गई। दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस व राजस्व कर्मियों को भी थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक रऊफ बेटे इमरान के साथ दोपहर करीब 12 बजे विधानभवन के निकट जीपीओ पार्क पहुंचा था। सूचना पर बाराबंकी पुलिस दोनों को साथ ले गई। एएसपी बाराबंकी ने बताया कि दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाने के लिए कहा गया था। विवाद की आशंका में दोनों पक्षों को पहले ही पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें