फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता-पुत्र पर दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप

Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिता-पुत्र पर दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। देवरिया निवासी एक शख्स ने बगहा मठिया के रहने वाले विशाल व उसके पिता जितेंद्र गोंड पर दुष्कर्म पीड़िता 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। बीबीडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक युवती व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी लखनऊ में रिश्तेदार के घर पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि बीते बुधवार को दोपहर करीब एक बजे आरोपी पिता-पुत्र ने बेटी का बीबीडी के तिवारीगंज से अपहरण कर लिया। बताया कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी तब विशाल ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया था। उन्होंने विशाल के खिलाफ देवरिया में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विशाल के पिता ने उनकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी सुलह का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें