मोतीपुर क्षेत्र में परवानीगौढ़ी गांव में कोटे से लाए गए अनाज को पकाकर खाने के बाद पिता बदलू और पुत्री ननकई (15) की मौत हो गई। पत्नी रामदुलारी को उल्टी दस्त के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हालांकि पुत्र स्वस्थ है। दूसरी तरफ ग्रामीण जहरीली शराब से तबियत बिगड़ने की बात कह रहे हैं एसपी ने फूड पॉयजनिंग की बात कहते हुए कोटेदार को दबोचा है।