फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22 मिनट में घर से चुरा ले गए 30 लाख के जेवर

Thu, 16 Apr 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
गुडंबा। आधारखेड़ा निवासी ट्रैवल्स कारोबारी सरफराज हुसैन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 22 मिनट में 30 लाख रुपये के जेवर और पांच हजार नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की फुटेज कैद हुई है।
विज्ञापन

सरफराज हुसैन पूरे परिवार के साथ डीएच-2 पैराडाइज, आधारखेड़ा में रहते हैं। उनके अनुसार, 12 अप्रैल को उनके दादा का देहांत हो गया था। वह पूरे परिवार के साथ दादा के अंतिम संस्कार में गांव गए थे। 15 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे लौटे और मेन गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें