फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली संकट, मुआवजा को लेकर किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब और मोहनलालगंज तहसील समेत जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुए।
विज्ञापन

सरोजनीनगर में सीएलएफ की दर्जनों महिलाओं ने डीएम विशाख जी के सामने नारेबाजी की। उन्होंने स्वच्छता मिशन (ग्रामीण) के तहत 179 पात्र महिलाओं को शौचालय योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया। महिलाओं ने एसडीएम और बीडीओ पर उदासीनता का आरोप लगाया। डीएम ने एक सप्ताह में जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव ने लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत की मांग की। गढ़ी चुनौटी निवासी भरोसे ने सरकारी हैंडपंप पर अवैध कब्जे की शिकायत की। चंद्रावल के सरताज अली ने नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
अन्य तहसीलों की प्रमुख शिकायतें

बख्शी का तालाब में श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के बेदखली आदेश का पालन नहीं होने की शिकायत पर एडीएम प्रशासन प्रदीप पांडेय ने नायब तहसीलदार को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलालगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों ने कम मुआवजे का विरोध किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बढ़े बिजली बिल, कटौती और खाद की कमी का मुद्दा उठाया।
मलिहाबाद में सीएचसी में आर्थोपैडिक सर्जन और फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती व पानी की टंकी चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें