फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन के सामने रैपिडो चालक ने नदी में कूदकर दी जान

Sun, 19 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर समतामूलक चौराहे के पास शनिवार देर रात रैपिडो चालक आकाश यादव (26) ने अपनी बहन के सामने ही गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसका शव शनिवार सुबह 11 बजे नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि अयोध्या रोड के मटियारी निवासी आकाश रात करीब एक बजे बहन ऐश्वर्या यादव के साथ जलवा क्लब से निकले और बाइक से समतामूलक चौराहे पहुंचे। दोनों पुल पर बात कर रहे थे। इस दौरान आकाश ने अपना मोबाइल फोन बहन को रखने के लिए दिया और तुरंत नदी में कूद गया। ऐश्वर्या ने शोर मचाया, जिसके बाद राहगीर मदद के लिए जमा हो गए। सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रात में आकाश का पता नहीं चल सका। सुबह एसडीआरएफ टीम ने नदी में आकाश की तलाश अभियान चलाया। एसीपी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। छानबीन पता चला है कि शुक्रवार रात आकाश घर से अकेले जाने की जिद कर रहा था तो बहन भी उसके साथ आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें