फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में यूपी के किसान नहीं शामिल : मेनका गांधी

Thu, 17 Dec 2020 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में चौपाल में लोगों को संबोधित करतीं मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि यूपी के किसानों को केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पर विश्वास है, इसीलिए किसान आंदोलन में यूपी के किसान शामिल नहीं हैं। कृषि कानूनों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। कहा कि हम किसानों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। सरकार किसानों की आयु दोगुनी करने के लिए कृत संकल्प है। बृहस्पतिवार को दिशा कमेटी की बैठक के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थी।
विज्ञापन


इसके पहले बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। केंद्रीय योजनाओं के कार्यों में सुस्ती पर सांसद ने डीडी कृषि, जलनिगम, नहर विभाग के अधिशाषी अभियंताओं, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा, डीएफओ को फटकार लगाई। जल निगम के कार्य में सुस्ती पर तो सांसद ने स्वयं हाथ जोड़ लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास का लाभ तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को भ्रष्ट ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर कड़ी कार्रवाई करने व अगली बैठक में पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है। सड़कों की दशा सुधारने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया है। साथ ही शहर की निर्माणाधीन तीनों मार्गों का कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। विद्युत वितरण मंडल के कार्यों की सांसद ने सराहना की। कहा कि इस बीच शिकायतें कम हुई हैं।

बैठक में लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी व शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने बिजली संबंधी कुछ दिक्कतों का प्रकरण उठाया। सांसद ने उसे पूरा कराने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया है। बैठक में कादीपुर विधायक राजेश गौतम, इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई ब्लॉक प्रमुख, दिशा कमेटी के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें जानकारी दी। डीएम ने सांसद को सुस्त कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विकास भवन से निकलते हुए सांसद ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नमो वन व शहर के प्रत्येक वार्ड स्थापित करने की प्रतिबद्घता दोहराई। सांसद ने जोगीवीर, कंधईपुर व ओदरा गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल में कृषि कानूनों को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने रुदौली गांव में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के साथ समूह की महिलाओं की ओर से की जा  रही मेहंदी की खेती का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रवीण अग्रवाल, श्याम बहादुर पांडेय, विजय त्रिपाठी, शशीकांत पांडेय, संदीप सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शाम को सांसद सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली के लिए वापस हो गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें