फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पर जड़ा ताला, प्रदर्शन

विज्ञापन
मोहनलालगंज खंड विकास कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते किसान। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने मुख
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मांगें पूरी न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को खंड विकास कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शाम तक किसी अधिकारी के न आने पर किसानों ने ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने गेट का ताला तो खोल दिया, लेकिन धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने 23 अगस्त को जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत न होने, साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में गड़बड़ी, धारा 38(2) की आख्याएं तहसील से गायब होना, धारा 24 के तहत आदेशों का क्रियान्वयन न होने समेत 24 सूत्री मांगपत्र एसडीएम व एसीपी को सौंपा था।

दस दिन बाद भी मांगें पूरी न होने से नाराज किसानों ने यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। शाम तक बातचीत के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे तो किसानों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। एसीपी रजनीश वर्मा के समझाने पर किसानों ने ताला खोला। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम पवन पटेल, एसीपी व बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने मागें पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन नाराज किसानों ने धरना जारी रखा।

मोहनलालगंज खंड विकास कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते किसान। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने मुख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें