फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वे करने गए एलडीए इंजीनियरों को किसानों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन का सर्वे करने गए एलडीए के इंजीनियरों को किसानों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उन्हें सुल्तानपुर रोड स्थित खुर्दही में रिंग रोड पर चल रहे धरने में ले गए। यहां भी जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले टीम के सिकंदरपुर अमोलिया गांव पहुंचने का पता चलते ही बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया। अवर अभियंता भरत पांडेय, प्रमोद पांडेय, योगेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी शंकर और सुरेश सिंह को धरनास्थल ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस बीच किसान एलडीए वीसी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।



सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने किसानों को समझाकर अफसरों को छोड़ने की बात कही।

जब तक पुलिस पहुंचती किसानों ने इंजीनियरों से सादे कागज पर लिखवाया कि जब तक विकास प्राधिकरण और किसानों की वार्ता नहीं होती तब तक बिना अनुमति स्थल पर नहीं आएंगे। किसानों ने सभी के नाम पद और मोबाइल नंबर भी नोट करा लिए। काफी देर हंगामे के बाद अधिकारियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन




आक्रोशित किसान टीम में शामिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अभद्रता आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। एलडीए की ओर से सरकारी काम में बाधा और कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने को लेकर एफआईआर कराई गई है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें