फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बारिश संग आसमान में बादलों का डेरा, किसानों की बेचैनी बढ़ी, बोले- मौसम ने धोखा दिया

Thu, 10 Apr 2025 11:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि इससे फसल खराब हो जाएगी और बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
बारिश से खराब हो सकती है खेतों में पड़ी फसल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बृहस्पतिवार सुबह बाजारशुकुल क्षेत्र सहित अमेठी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ने जहां तापमान को गिराया, वहीं खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई और संग्रामपुर क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। खेतों में तैयार फसल भीगने से खराब हो सकती है, जिससे उपज और आमदनी दोनों पर असर पड़ने का खतरा है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: दिन में छाया रात के जैसा अंधेरा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने से पारा एकदम से लुढ़का
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं; ये हैं पूर्वानुमान


बाजारशुकुल के किसान रामकिशोर यादव बताते हैं कि मौसम ने धोखा दे दिया। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है कुछ खेतों में फसल कटी भी पड़ी है। अब इस बारिश ने सब गड़बड़ कर दिया। अगर यही हाल रहा तो नुकसान तय है।
विज्ञापन


मौसम के अचानक बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।

सीएचसी गौरीगंज के अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि इस तरह के मौसम में तापमान तेजी से गिरता और बढ़ता है। इससे शरीर पर असर पड़ता है। नमी और हवा में बदलाव से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें