फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Sep 2013 09:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी किसान सभा ने किसानों, कृषि मजदूरों व ग्रामीण दस्तकारों को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को इस मांग को लेकर सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

महामंत्री राम प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि 25 से 30 साल की सरकारी नौकरी करने वाला 60 वर्ष की उम्र के बाद भी अच्छी पेंशन पाता है।

किसान व उसके सहयोगी कृषि मजदूर व ग्रामीण दस्तकार बचपन से ही कृषि कार्य में लग जाते हैं और 24 घंटे मेहनत करते हुए बूढ़े हो जाते हैं और कृषि घाटे का उद्यम होने से वे परिवार पर बोझ बन जाते हैं।

ऐसे में शासन से बतौर पेंशन 3 हजार रुपये प्रतिमाह पाने का हक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें