भारतीय जीवन बीमा निगम की 57वीं वर्षगांठ पर सोमवार को बीमा सप्ताह का आगाज हुआ।
एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने झंडारोहण कर वर्षगांठ उत्सव की शुरुआत की। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान एलआईसी की ओर से विभिन्न समाज उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें, स्वास्थ्य परीक्षण, यातायात जागरूकता सप्ताह, निबंध प्रतियोगिता, वृक्षारोपण समारोह, रक्तदान शिविर, ग्राहक संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, अभिकर्ता दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
यह सभी कार्यक्रम मंडल कार्यालय के अतिरिक्त लखनऊ मंडल के अंतर्गत कार्यरत समस्त 19 शाखाओं तथा 14 सेटेलाइट कार्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे।