यूपी किसान सभा ने किसानों, कृषि मजदूरों व ग्रामीण दस्तकारों को 3
हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की है।
सोमवार को इस मांग को लेकर
सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
डीएम को सौंपा।
महामंत्री राम प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि 25 से 30 साल की
सरकारी नौकरी करने वाला 60 वर्ष की उम्र के बाद भी अच्छी पेंशन पाता है।
किसान व उसके सहयोगी कृषि मजदूर व ग्रामीण दस्तकार बचपन से ही कृषि कार्य
में लग जाते हैं और 24 घंटे मेहनत करते हुए बूढ़े हो जाते हैं और कृषि घाटे
का उद्यम होने से वे परिवार पर बोझ बन जाते हैं।
ऐसे में शासन से बतौर
पेंशन 3 हजार रुपये प्रतिमाह पाने का हक है।