रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में भी प्रदर्शन
रामपुर में किसानों ने हाईवे जाम कर कृषि संबंधी विधेयकों को वापस लेने की मांग की। वहां, बड़ी संख्या में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता मौजूद हैं इसके अलावा, रामपुर में ही आंबेडकर पार्क के सामने हाइवे पर भी भाकियू कार्यकर्ता जाम लगाकर बैठे रहे। इसके अलावा, अमरोहा में दिल्ली राजमार्ग पर भी किसानों ने जाम लगाया। आंदोलन के चलते हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों का संचालन प्रभावित रहा।