माल। पिपरी गांव में शनिवार सुबह किसान आशाराम (40) का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर होरीलाल के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वह घर से बिना बताए निकले थे। सुबह बाग की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया और किसी पर आरोप नहीं लगाया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि छह महीने पहले सड़क हादसे में बड़े बेटे आदित्य की मौत के बाद से आशाराम परेशान रहते थे। परिवार में पत्नी गंगा देवी, दो बेटे अभिषेक व अमरदीप और बेटी अंजली हैं।