फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औषधीय व सगंध पौधों की वैज्ञानिक खेती सीख रहे किसान

Wed, 25 Jun 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीमैप में  किसानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण में बोलते निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी । स्रोत:
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में एरोमा मिशन के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। प्रशिक्षण के दौरान सीमैप के वैज्ञानिक किसानों के बीच आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय व सगंध पौधों की खेती पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में 15 राज्यों के 69 प्रतिभागी किसान हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने किया। 25 राज्यों में एरोमा मिशन चलाया जा रहा है। इसके तहत सगंध पौधों की खेती करने वाले किसानों के लगभग 4000 क्लस्टर बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक व समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने किसानों को औषधीय एवं सगंध फसलों में नीबूघास, पामारोजा, जिरेनियम, तुलसी आदि के प्रसंस्करण एवं भंडारण की तकनीकियों पर भी चर्चा की। डॉ. ऋषिकेश भिसे व दीपक कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को पौधों की पहचान कराई । डॉ. राजेश वर्मा ने खस के उत्पादन की उन्नत कृषि तकनीक, डॉ. राम सुरेश शर्मा ने तुलसी की वैज्ञानिक खेती पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें