फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस के रवैये से नाराज किसानों ने थाने का घेराव किया

Sun, 23 Aug 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। पुलिस के रवैये से नाराज भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस पर गरीबों, किसानों और असहाय लोगों की समस्याएं न सुनने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रभारी अशोक यादव ने आरोप लगाया कि गरीबों और किसानों की पैरवी के लिए थाने पहुंचने वाले संगठन के पदाधिकारियों से भी पुलिस अभद्र व्यवहार करती है। उन्होंने शुक्रवार की घटना का हवाला देते हुए बताया कि शिवढरा गांव निवासी यूनियन कार्यकर्ता उदयराज अपनी जमीन पर पिलर लगवा रहे थे। विवाद होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया, जबकि उदयराज को थाने में बैठाए रखा। विरोध करने पर यूनियन पदाधिकारियों से भी अभद्रता की गई।
इसके विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में किसान थाने पहुंचे और धरना दिया। एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह और एसीपी गोसाईंगंज के आश्वासन पर शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने पुलिस पर लगे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में एसडीएम से बात के बाद राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। अन्य आरोपों की भी जांच की जाएगी।

मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता।

मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें