फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसानों ने आवास विकास पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
आवास विकास के अ​धिकारियों के साथ बैठक करते किसान।
विज्ञापन
तेलीबाग। वृंदावन कॉलोनी स्थित आवास विकास कार्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक और आवास विकास अधिकारियों के बीच बैठक हुई। किसानों ने अपनी जमीन का मुआवजा न मिलने और पांच फीसदी जमीन के वादे को पूरा न करने का मुद्दा उठाया। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन ले ली गई है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। जमीन लेते समय उन्हें पांच फीसदी जमीन देने का आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं किया गया। योजना के आसपास के गांवों में विकास कार्य भी बाधित हैं। बैठक में आवास विकास के अधिशासी अभियंता सुमित कुमार, सहायक अभियंता धनंजय गुप्ता और सहायक अभियंता मनीष कुमार शामिल थे। अधिशासी अभियंता सुमित कुमार ने किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें