फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

Tue, 16 Jan 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत हो गई। बेटे ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट का झटका लगने से वह बाहर जा गिरा। जब तक बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती, तब तक किसान की जान चली गई। नलकूप के पास बिजली का खंभा लगा था। उसके स्टेवायर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हुई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के असरफगंज पीरा नगर मजरे किठावा निवासी रामनरेश यादव (50) सोमवार की दोपहर अपने बेटे संजीव के साथ गेहूं की सिंचाई करने गया था। ट्यूबवेल के पास खंभा लगा है। इसमें स्टेवायर लगा है, जिससे करंट उतर रहा था। इसके पास से पानी बह रहा था। करंट की चपेट में आने से रामनरेश तड़पने लगा। बेटे ने बचाने का प्रयास किया।
करंट का झटका लगने से वह दूर जाकर गिर गया। चीख पुकार के बाद आसपास के लोग पहुंचे, जब तक बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती, तब तक रामनरेश की मौत की हो गई। बताते हैं कि बिजली का खंभा झुका है। उसे सीधा नहीं किया गया। इससे स्टेवायर में करंट उतर आया।
विज्ञापन

अवर अभियंता रंजन कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही लाइन बंद करा दी गई है। करंट कैसे उतरा इसकी जांच कराई जाएगी। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद मृतक आश्रित को सरकारी मदद दिलाई जाएगी। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें