फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पौने दस घंटे देर से आई नीलांचल ट्रेन

Tue, 16 Jan 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर होने से लेटलतीफी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा पौने दस घंटे देर से नीलांचल एक्सप्रेस आई। अर्चना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें विलंब से आने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार दोपहर में आनी थी पर पौने दस घंटे लेट देर से मध्यरात्रि को पहुंची। सोमवार को जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल दो घंटे विलंब से आई।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरे की वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें