माल। भदराही गांव निवासी किसान अवधेश (50) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात मौत हो गई। पत्नी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
करीब दस साल से विवाद के चलते किसान की पत्नी बबली मायके में रह रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अवधेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर सुसराल पहुंची बबली ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। बबली ने परिजनों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक अवधेश पांच वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। चार माह पहले केजीएमयू में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। इसी बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।