सूखे के विकट हालात में पढ़ाई रुकने पर एक किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पिता ने रो-रोकर लाचारी बताई कि चाहकर भी बच्चे को कक्षा नौ में दाखिला नहीं दिला सका। इस पर बेटा दुनिया ही छोड़ गया।
कर्वी (चित्रकूट) के अमिलिहा गांव के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा (14) का क्षत-विक्षत शव बुधवार सुबह बदौसा थाना क्षेत्र में पटरी पर पड़ा मिला। पिता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि धर्मेंद्र ने इसी साल कक्षा आठ की परीक्षा पास की है।
मंगलवार को धर्मेंद्र कक्षा नौ में दाखिला लेने के लिए फीस और किताबें आदि खरीदने को पैसे मांग रहा था। सूखे के कारण पूरी 18 बीघा जमीन परती पड़ी है। इस कारण वह बेटे की आगे पढ़ने की इच्छा पूरी नहीं कर पाए।