फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेलिया सवार किसान को कार से मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दीपक तिवारी ने ठेलिया सवार रमेश को कार से टक्कर मार दी। हादसे में रमेश चोटिल हो गए। रमेश ने दीपक पर कार चढ़ाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दीपक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



अमोल कल्ली पश्चिम निवासी किसान रमेश कुमार रावत का आरोप है कि गांव के ही रहने दीपक तिवारी से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह खेत से गेहूं लादकर ठेलिया से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आरोपी दीपक ने जान-बुझा कर पीछे से उनकी ठेलिया में टक्कर मार दी। रमेश का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश करते हुए उनपर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया है और वहां से भाग गया। घटना के बाद रमेश के समर्थन में कई ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें