फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अश्विक और सिया ने जीते खिताब

विज्ञापन
अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में हुई अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में अश्विक और सिया ने एकल वर्ग में खिताब जीते। बालक एकल वर्ग में अश्विक ने मो. हमदान को 6-1, 6-1 से पराजित किया। बालिक एकल वर्ग में सिया ने आरिका सिंह को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

बालक एकल मुकाबले में अश्विक ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक की बदौलत पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी अश्विक का आक्रामक खेल जारी रहा और उन्होंने दूसरा सेट भी 6-1 से जीत लिया। प्रतियोगिता के बालिका एकल का मुकाबला भी पूरी तरह से एकतरफा रहा। इसमें सिया ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया जिसका आरिका के पास कोई जवाब नहीं था। मुकाबले में सिया ने आरिका को एक गेम भी नहीं जीतने दिया और 6-0,6-0 से खिताबी मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को बालक युगल वर्ग में मो. हमदान और आरव श्रीवास्तव की जोड़ी ने खिताब जीता था। बालिका युगल वर्ग में आन्या और हिया चौहान की जोड़ी ने खिताब जीता था। प्रतियोगिता के समापन पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर आयोजन सचिव समित केसरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

अंडर 12 आइटा टैलेंट सीरीज में भाग लेते खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें