फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 22.74 फीसदी किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

Wed, 22 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। साइट न चलने से जिले में अब तक केवल 22.74 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। 31 जनवरी तक इस काम को पूरा होना है। फार्मर रजिस्ट्री में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। फार्मर रजिस्ट्री में किसान का पंजीकरण न होने से उनकी प्रधानमंत्री सम्मान निधि के रुकने की आशंका बढ़ गई है। यही कारण हैं कि किसान रात में भी सीएससी सेंटरों पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पांच लाख 43 हजार 332 किसान हैं। सभी की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। पिछले एक माह से जिले के सभी सीएससी सेंटरों पर इसके पंजीकरण का काम चल रहा है, लेकिन साइट न चलने और सर्वर के धड़ाम होने से किसानों को निराशा हाथ लग रही है। फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है, इस कारण किसान सारे कामकाज छोड़कर सीएससी सेंटर पर पहुंच रहे है।

उनको इस बात भी डर सता रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री में नाम अंकित नहीं हुआ तो सम्मान निधि नहीं मिलेगी। डीह ब्लॉक में 35 सहज जनसेवा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। रोखा के किसान हौसिला प्रसाद ने बताया की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं लगा, जिसके चलते चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डीह कस्बे के केंद्र प्रभारी अंकित अग्रहरि ने बताया कि रात दिन मिलाकर एक दिन में 60 से 70 लोगों की रजिस्ट्री हो जाती है।
विज्ञापन


सतांव विकासखंड क्षेत्र में लगभग 65,000 किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही। जिसके लिए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए रात-रात भर सीएससी सेंटरों में इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर कम चलने से पूरे दिन में 15 से 20 किसानों की रजिस्ट्री हो पाती है। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के महज 22 फीसदी किसानों की ही अब तक फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। बड़े पैमाने पर किसान भटक रहे हैं, ब्लाॅक क्षेत्र के अंतर्गत 76 जनसुविधा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री करने का काम चल रहा है।

डलमऊ तहसील क्षेत्र के किसानों को इन दिनों फार्मर रजिस्ट्री के रजिस्ट्रेशन के लिए किसान परेशान हैं। सर्वर में दिक्कत की वजह से किसान रात में जन सेवा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। हलोर के किसानों का कहना है कि सर्वर धड़ाम होने की समस्या के कारण एक दिन में दस फार्मर रजिस्ट्री भी होना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें