फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की मौत पर किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व ज्ञापन सौंपते किसान नेता व परिजन।
विज्ञापन
दुबग्गा। काकोरी के गोला कुआं गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में हिमालय गौतम की मौत के अगले दिन रविवार को भी माहौल गरमाया रहा। पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने आरोपी एसयूवी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मलिहाबाद एसडीएम अंकित मौर्य ने किसान नेताओं और परिजनों को समझाकर शांत कराया। किसान नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने हरसंभव सहायता और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस ने हिमालय का शव वैकल्पिक मार्ग से मंडौली गांव पहुंचाया। पुलिस की मौजूदगी में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिमालय गौतम शनिवार रात एरा अस्पताल में भर्ती अपने घायल भाई हिमांशु को देखकर लौट रहे थे। गोला कुआं के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मारी थी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और एसयूवी को चिह्नित करने का प्रयास जारी है।

प्रदर्शन करते व ज्ञापन सौंपते किसान नेता व परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें