फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाकू से हमले में घायल किसान की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विज्ञापन
सतीश फाइल  फोटो
विज्ञापन
चिनहट। जमीन के विवाद में चाकू से हुए हमले में जख्मी बीबीडी के छोटा भरवारा निवासी किसान सतीश कुमार यादव (42) की बुधवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वारदात में उनका बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक के दूसरे बेटे सत्यम ने बताया कि बीबीडी के एसटीपी चौराहे के पास जगपाल खेड़ा में उनकी जमीन है। इसके एक हिस्से पर स्थानीय निवासी विनोद से विवाद है। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि 11 अक्तूबर को विनोद 30 से 40 लोगों के साथ जमीन की चारदीवारी तोड़कर कब्जा करने की फिराक में था। जानकारी पर सतीश बेटे शिवम व भाई सोनू यादव के साथ पहुंचे। वहां विनोद, मुकेश, सुरेश, आनंद और राकेश समेत कई लोगों से कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि विनोद व मुकेश समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटे शिवम, सत्यम व लकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें