दुबग्गा। भांजे के जन्मदिन समारोह से साइकिल से घर लौट रहे किसान बोधी गौतम (55) की मंगलवार रात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पूरी रात किसान पथ स्थित खुशहालगंज आउटर ओवरब्रिज के डिवाइडर पर पड़े रहे। बुधवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बोधी गौतम काकोरी के बड़ागांव निवासी थे। उनके बेटे कपिल ने बताया कि मंगलवार दोपहर पिता मलिहाबाद के सहिलामऊ गांव में भांजे शिवम के जन्मदिन समारोह में गए थे।
पुलिस ने उनकी जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर की मदद से परिजनों को सूचना दी। कपिल के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।