फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पार कर रहे किसान की हादसे में मौत

Tue, 02 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नीरज वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित सीएचसी के पास रविवार रात सुल्तानपुर रोड पार कर रहे भोला खेड़ा निवासी किसान नीरज वर्मा (36) तेज रफ्तार वाहन से टकरा गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक नीरज रविवार शाम पत्नी साक्षी और दोनों बच्चों के साथ सीएचसी के पास स्थित रजवाड़ा लॉन में रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे वह समारोह से निकलकर पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। नीरज के पिता भारत वर्मा की 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद नीरज के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। नीरज के परिवार में पत्नी के अलावा बुजुर्ग मां, बेटा व बेटी है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गईं। पत्नी साक्षी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें