फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के खौफ से हवाई यात्रा से बच रहे लोग, फ्लाइटें सस्ती

Thu, 12 Mar 2020 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर से लोग हवाई सफर करने से बच रहे हैं। इसके चलते टिकट कैंसिलेशन की संख्या बढ़ने से दिल्ली, मुंबई की फ्लाइटों के सस्ते टिकट मिल रहे हैं। कोरोना वायरस के खौफ से लखनऊ से बैंकॉक, दुबई, मस्कट, आबूधाबी, सऊदी जाने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है।

विज्ञापन


जिन्होंने एडवांस में टिकट बुक करवा रखे थे, वे भी इन्हें निरस्त करवा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार लोग दिल्ली, मुंबई के लिए भी अधिक यात्रा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सस्ती फ्लाइटें मिल रही है। पिछले वर्षों में होली बाद लखनऊ से दिल्ली का किराया औसतन दस से पंद्रह हजार था।

अब चार हजार रुपये तक में नॉनस्टॉप फ्लाइट आसानी से मिल रही है। ऐसे ही मुंबई का किराया 20 हजार पार कर जाता था, वहीं अब पांच से सात हजार रुपये तक में टिकट मिल रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली गोएयर की गुरुवार शाम 6.40 बजे उड़ान भरने वाली नॉन स्टॉप फ्लाइट जी8-188 का किराया 3710 रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्लान कैंसिल होने से एजेंट परेशान

विस्तारा की यूके-879 का किराया 3769 रुपये, इंडिगो की 6ई-447 का 3788 रुपये, एयर इंडिया की एआई-412 का 5036 रुपये रहा। मुंबई जाने वाली इंडिगो की नॉन स्टॉप फ्लाइट 6ई-185 का किराया 5846 रुपये, एयर इंडिया की एआई-626 का किराया 5981 रुपये, गोएयर की जी8-2609 का 7371 रुपये है।

छुट्टियों में लोगों ने बैंकॉक आदि घूमने के जो प्लान बनाए थे, वे अब कैंसिल हो रहे हैं। इससे टिकट एजेंटों व एयरलाइनों को नुकसान हो रहा है। उदयगंज स्थित महफूज ट्रैवलर के आसिफ ने बताया कि पंद्रह दिन में आठ यात्री टिकट कैंसिल करवा चुकेहैं। इस महीने के अंत तक 12 टिकट और कैंसिल होने हैं। इससे बहुत नुकसान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें