फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, कम होगा किराया

Fri, 08 Dec 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपनी एसी बसों (वॉल्वो, स्कैनिया) का किराया एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी के बराबर करने की तैयारी में है। इसके लिए किराये में 15 फीसदी तक की कमी का प्रस्ताव है। रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए एसी बसों का किराया घटाने के प्रस्ताव पर जीएम स्तर के दो अफसरों की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा परिवहन निगम की एसी बसों के किराए को आधार बनाया जा रहा है। निगम ने इन राज्यों की एसी बसों से तुलना की तो यूपी रोडवेज का किराया कहीं अधिक था। यही नहीं, यह एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी के किराए से भी ज्यादा है।

परिवहन निगम अफसरों के मुताबिक लखनऊ से नई दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेन में सेकंड एसी का किराया 1115 रुपये एवं शताब्दी में चेयरकार का 1340 रुपये है। एसी बस में यात्री को दिल्ली जाने के लिए 1700 रुपये देने पड़ते हैं। अब अन्य राज्यों में बसों के किराये की तुलना के आधार पर लखनऊ से दिल्ली का किराया 1400 रुपये होने की उम्मीद है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग पर ज्यादा छूट

डेमो
परिवहन निगम ने एसी बस में ऑनलाइन एडवांस सीट बुक करने पर ज्यादा छूट देने  की भी तैयारी की है। अभी 20 दिन पहले दिल्ली की बस में एक सीट बुक करने पर 255 रुपये की छूट मिलती है। निगम 20 दिन पहले सीट बुक करने पर 20 प्रतिशत तक छूट दे सकता है।  

लखनऊ से एक्सप्रेस ट्रेन व एसी बस का किराया 
कहां तक    ट्रेन सेकंड एसी    एसी बस    
जयपुर    1415    1724
दिल्ली    1115    1699
वाराणसी    815    904
गोरखपुर    745    884

सीट बुकिंग पर छूट
कितने दिन पहले    छूट
 5 से 9    5 फीसदी
10-19    10 फीसदी
20-30    15 फीसदी

ट्रेन के मुकाबले एसी बस का किराया अधिक है, जिसे कम करने पर विचार हो रहा है। ऑनलाइन एडवांस सीट बुक करने वाले यात्रियों को पहले से अधिक छूट देने की भी तैयारी है।  - एचएस गाबा, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन), यूपी रोडवेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें