फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगी दक्षिण कोरिया की नामचीन कंपनियां, रोजगार के अवसर मिलेंगे

Wed, 19 Sep 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बांग किल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कई नामचीन कंपनियां प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली, सौर ऊर्जा, पर्यटन तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक हैं। दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बांग किल ने मंगलवार को यहां औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी। किल ने कहा कि कोरिया की कंपनियों ने यूपी में निवेश को प्रमुखता दी है। हाल ही में सैमसंग ने मोबाइल निर्माण इकाई का विस्तार किया है। कुछ अन्य कंपनियां प्रदेश में पहले से ही काम कर रही हैं।
विज्ञापन


सचिवालय एनेक्सी में कोरियाई राजदूत की औद्योगिक विकास मंत्री व औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय से मुलाकात के दौरान कोरिया का 22 सदस्यीय शिष्टमंडल भी मौजूद था। इसमें कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि दिखाई। इस मौके पर महाना ने कहा, राज्य सरकार ने उद्यमियों के लिए आकर्षक और व्यावहारिक उद्योग नीति बनाई गई है। सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव व औद्योगिक विकास आयुक्त ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा, बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। अगले दो माह में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हो जाएगा। जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना का काम प्रगति पर है। इसे देश के सबसे बड़े कार्गो एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि उद्यमियों एवं व्यापारियों को अपने उत्पाद के आयात- निर्यात में सहूलियत मिल सके।

इस मौके पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स साउथ ईस्ट एशिया के वाइस प्रेसीडेंट पीटर री, एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के निदेशक वू बाये जुन, दूसान पावर सिस्टम के प्रेसीडेंट चांग सेओब सोन, कोरिया प्लस के टीम लीडर जुन सीओक को, कोटरा के प्रेसीडेंट हान सू पार्क , किया मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर योंगसुंग किम, कोरिया ट्रेड इंश्योरेंश के प्रतिनिधि, अन्य कंपनियों के पदाधिकारी, औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आरके. सिंह, सचिव संतोष यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें