फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों के साथ रेप मामले में कार्रवाई न होने से निराश परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 29 Oct 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आत्मदाह करते परिवार के लोगों को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से निराश एक परिवार ने विधानभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपियों द्वारा डरा-धमकाकर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में उच्चअधिकारियों से शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए निराश पिता ने विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

दो साल पहले कस्बा नगराम में दुकान पर चीनी लेने गई दो बच्चियों से मोहम्मद इशरत ने दुष्कर्म किया था। मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। छह महीने बाद जेल से बाहर आए आरोपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष की मदद से पीड़िता के पिता पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला वापस न लेने पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें