फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलर के परिवारीजनों का दावा, पत्नी थी भाजपा नेता, दिखाया आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता रेसलर के परिवारीजनों का दावा, पत्नी थी भाजपा नेता, दिखाया आधार कार्ड
विज्ञापन

ठाकुरगंज में भाजपा नेता व अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी के घर पर फंदे से लटके मिले स्वर्ण पदक विजेता रेसलर रेशम सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
रेशम के परिवारीजनों का कहना है कि भाजपा नेता उसकी पत्नी थी। उन्होंने अपने दावे के पक्ष में पुलिस को भाजपा नेता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी सौंपी है जिसमें उनके पति की जगह पर रेशम सिंह का नाम लिखा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नीरज ओझा का कहना है कि आधार कार्ड की जांच की जा रही है। उधर, भाजपा नेता ने इसे आधार कार्ड के संशोधन के दौरान हुई गलती बताया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रेशम सिंह के परिवारीजन बृहस्पतिवार को थाना पहुंचे और भाजपा नेता के आधार कार्ड के अलावा उसकी व रेशम सिंह की एक साथ कई फोटो भी दी हैं।
रेशम के भाई गुलजार का कहना है कि भाई से पीछा छुड़ाने के लिए ही भाजपा नेता ने उसकी हत्या कराई है। वह अपने रिश्ते को सार्वजनिक करना चाहता था जबकि भाजपा नेता उसे समाज से छिपाकर रखने की पक्षधर थीं।
विज्ञापन

दोनों के रिश्ते की जानकारी रुखसाना और रेशम के परिवारीजनों को हो गई थी। दोनों ही पक्ष इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।
यही वजह थी रेशम अपना गांव छोड़कर रुखसाना के ठाकुरंगज के सरफराजगंज में अली मौला रोड स्थित घर पर रहने लगा था।
मालूम हो कि हरदोई के बालामऊ स्थित कुकही गांव निवासी रेशम सिंह का शव रविवार सुबह रुखसाना के घर पर फंदे से लटका मिला था।
परिवारीजनों ने रुखसाना पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस बाबत भाजना नेता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें