फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के डीएम ने दी रेप पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी, कहा- इलाज से संतुष्ट है पूरा परिवार

Tue, 30 Jul 2019 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता व उसके वकील की हालत स्थिर है और दोनों अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता का परिवार इलाज से पूरी तरह संतुष्ट है।

विज्ञापन


इलाज में जितना भी खर्च हुआ है और आगे भी जितना खर्च आएगा वह सरकार वहन करेगी। इलाज के लिए डॉक्टरों को देश के किसी भी कोने से बुलाना पड़े, बुलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल में हैं और उनकी पैरोल स्वीकृत हो चुकी है। जैसे ही आदेश हाईकोर्ट से जारी होगा आगे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, सुबह से ही पैरोल व आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीड़िता के परिवार ने धरना समाप्त कर दिया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन

पहले स्वास्थ्य को लेकर मिली थी ये जानकारी

उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। वह वेंटीलेटर पर है और हादसे के बाद से ही पिछले करीब 40 घंटे से बेहोश है। उसके सिर, सीने व पैर में कई फ्रैक्चर हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए लाइफ सपोर्ट का सहारा लिया जा रहा है। फेफड़ों से ब्लीडिंग हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें