फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के साथ हुई थी छेड़छाड़, अभी भी डरा हुआ है परिवार, पुलिस निगरानी में लगी

विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी भेज गए जेल। छात्राओं के घर की निगरानी में लगी पुलिस। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
दो सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वालों को पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन अभी भी पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। इसे देखते हुए चौकी प्रभारी व पालीगॉन को निगरानी के लिए ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

छात्राओं की बुजुर्ग दादी ने कहा कि इतनी बड़ी वारदात पहली बार हमारे सामने हुई। बेटियाें के मन में अभी भी डर है। कहीं आरोपी इससे बड़ी वारदात न कर दें। गिरफ्तारी के बाद बेटियों को कुछ भरोसा हुआ है। परिवारीजन भी सोमवार से स्कूल भेजने के लिए तैयार हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक, छात्राओं के परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। चौकी प्रभारी व पालीगॉन को छात्राओं के घर भेजा गया था।
अब छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं है। उनके परिजन को भी किसी भी तरह से डर नहीं लग रहा है। चौकी प्रभारी व पालीगॉन लगातार परिजनों की निगरानी में लगा है। वह रोजाना परिवारजनों से संपर्क और मुलाकात कर हालचाल जानेंगे।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को दोनों आरोपियों मौसेरे भाई काकोरी के टिकरिया निवासी लक्की यादव और उन्नाव के हसनगंज नेवलगंज निवासी अंकुर यादव को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोनों वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। इस दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर हाथापाई के दौरान अंकुर का मोबाइल एक छात्रा के हाथ लग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें