फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंप पर लाइन तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ाकर पीटा

Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के रिंग रोड स्थित सीएनजी स्टेशन पर शुक्रवार देर रात लाइन तोड़कर पहुंचे एसयूवी सवार लोगों का विरोध करना कारोबारी व उनके परिवार को भारी पड़ गया। एसयूवी सवार लोगों ने कारोबारी व उनके परिवार के लोगों को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारी अनुपम जैन सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी हैं। अनुपम के अनुसार, वह अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ सीएनजी भरवाने गए थे। वे रात करीब 11:30 बजे लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद एसयूवी जबरन लाइन तोड़कर उनके आगे खड़ी हो गई। अनुपम जैन ने पंप कर्मियों से इसका विरोध किया।
आरोप है कि एसयूवी सवार कई युवक नीचे उतरे। उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने उनकी की पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर गिरने पर उन्हें लात-घूंसों से मारा गया। बचाव में आईं बहन प्रिया और बहनोई रिषभ को भी पीटा गया। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। अनुपम की पसलियों में चोट आई। उनकी बाएं हाथ की छोटी अंगुली टूट गई। प्रिया के चेहरे पर भी चोट लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
एसयूवी सवार दबंगों की करतूत पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित अनुपम जैन ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि फुटेज की मदद से एसयूवी का नंबर पता लगाया जा रहा है।

सीएनजी पंप पर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज।

सीएनजी पंप पर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें