फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बिजली विभाग का फर्जी उपखंड अधिकारी दबोचा, पेट्रोल पंप के मीटर की गया था जांच करने

Tue, 06 Sep 2022 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अवर अभियंता हेमंत राय ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अंशुमान पटेल के पास कैंपवेल रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के प्रबंधक अमन कुमार ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जो विजिलेंस का उपखंड अधिकारी प्रशांत मिश्रा बता रहा है। इसके द्वारा धमकाया जा रहा कि मीटर में लोड ज्यादा है आपके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग का फर्जी उपखंड अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र इलाके में मंगलवार पेट्रोल पंप प्रबंधक की सक्रियता से बिजली विभाग का फर्जी उपखंड अधिकारी दबोचा गया। अवर अभियंता की तहरीर पर सआदतगंज कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अवर अभियंता हेमंत राय ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अंशुमान पटेल के पास कैंपवेल रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के प्रबंधक अमन कुमार ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जो विजिलेंस का उपखंड अधिकारी प्रशांत मिश्रा बता रहा है। इसके द्वारा धमकाया जा रहा कि मीटर में लोड ज्यादा है आपके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज होगा। इस सूचना पर अवर अभियंता एवं उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की तो राजाजीपुरम न्यू विद्युत उपकेंद्र पाल तिराहा से संबंधित नहीं था। यह फर्जी तरीके से उपखंड अधिकारी बन बनके उपभोक्ताओं से उगाही करने की कोशिश कर रहा था।

डायरी में कारनामे दर्ज
पुलिस ने प्रशांत की बाइक से एक डायरी जब्त की, जिसमें उसके कारनामे दर्ज हैं। इस डायरी में बकाया वसूलने के लिए नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज किये गये थे। इंजीनियरों को अंदेशा कि इसके द्वारा मीटरों से छेड़छाड़ कर स्लो करने का भी गोरखधंधा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें