इन जिलों में 2015-16 के दौरान फर्जी तरीके से अपात्र अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक नियुक्त करने की शिकायतें मिली थीं। अधिकारियों का मानना है कि इन आठ जिलों की जांच रिपोर्ट के बाद एक दर्जन से अधिक बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े से नियुक्त सहायक अध्यापकों को घर बैठना पड़ेगा।
मामले पर बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस और अलीगढ़ सहित कुछ जिलों में सहायक अध्यापक भर्ती की जांच की जा रही है। गत वर्षों में हुई भर्तियों के दौरान वहां अपात्र लोगों को नियुक्त करने की आशंका है।