फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की फर्जी खबर वायरल, अफसर हलकान

Sat, 19 May 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजीव कुमार के नाम से जारी एक फर्जी आदेश को लेकर शुक्रवार को दिन भर सचिवालय में अफरातफरी रही। इस शासनादेश में राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल किए जाने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


शासनादेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश के लोग इसकी पुष्टि के लिए प्रदेश भर के लोग मुख्य सचिव कार्यालय से लेकर नियुक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने में जुटे रहे। 

शुरुआत में शासन के अफसरों को माजरा समझ में नहीं आया और वे काफी परेशान रहे। हालांकि छानबीन के बाद पता चला कि शासनादेश फर्जी है और यह कारस्तानी किसी फ्रॉड ग्रुप ने है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें