फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में आया फर्जी कर्नल, वर्दी के सहारे ऐंठता था रुपये

Wed, 24 Oct 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ फर्जी कर्नल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में पुलिस ने फर्जी कर्नल को गिरफ्तार किया है। वह लोगों से सेना में भर्ती व इंटरव्यू के नाम पर रुपये ऐंठता था। उसके पास से बरामद हुए लैपटॉप में कई अन्य राज्यों के युवाओं की भी डिटेल मिली है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि इस फर्जी कर्नल की ठगी का जाल दूसरे राज्यों में भी फैला हुआ है।

विज्ञापन


खुद को कर्नल बताने वाले जालसाज की पहचान बहराइच निवासी अरविंद मिश्रा के रूप में हुई है। उसके पास से सेना की वर्दी, लैपटॉप, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, अरविंद मिश्रा सेना में भर्ती के नाम पर लोगों ने रुपये लेता था। लैपटॉप में नौकरी के लिए उसके जाल में फंसने वालों की लिस्ट मिली है। अरविंद से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें