फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से मूल्यांकन के लिए लखनऊ भेजी गईं फर्जी नौ हजार उत्तर पुस्तिकाएं, केस दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से 9000 फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजे जाने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये उत्तर पुस्तिकाएं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के वूंदावन योजना सेक्टर-5 स्थित क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र भेजी गईं।

विज्ञापन


खास बात है कि ये उत्तरपुस्तिकाएं आतंक प्रभावित डोडा, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन के साथ ही बोहरी तालाब टिल्लो जम्मू के परीक्षा केंद्रों से भेजी गईं। हालांकि इन परीक्षा केंद्रों ने उत्तरपुस्तिकाएं भेजने से इन्कार कर दिया। मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी व इग्नू के उपनिदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने पीजीआई कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि इग्नू वर्ष में दो बार जून व दिसंबर में सत्रांत परीक्षाएं आयोजित करता है। यह परीक्षाएं देशभर में इग्नू के केंद्रों में होती हैं। सभी परीक्षा केंद्र सत्रांत परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए इग्नू के क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र भेजते हैं।
विज्ञापन


यहां वृंदावन योजना सेक्टर-5 में इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र है जहां लखनऊ के अलावा वाराणसी, अलीगढ़, नोएडा, करनाल, चंडीगढ़, खन्ना, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर व शिमला के परीक्षा केंद्रों की सत्रांत परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता है।

दिसंबर 2017 में हुई सत्रांत परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र आईं तो पता चला कि 201 पैकेट में 9000 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं फर्जी हैं।  इग्नू के अफसरों की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच क्षेत्राधिकारी कैंट को सौंपी गई थी। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों ने कहा-हमने नहीं भेजीं उत्तरपुस्तिकाएं

इग्नू के अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट पर लिखे परीक्षा केंद्रों से संपर्क किया तो वहां के प्रबंधतंत्र ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

बहरहाल पुलिस का कहना है कि यह काम बाहरी एजेंसी की मिलीभगत के बगैर नहीं हो सकता। जरूर सत्रांत परीक्षाओं के आयोजन और उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र भेजने के बीच कोई न कोई ऐसी एजेंसी है जिसने गड़बड़ की है।

कहां से आईं उत्तरपुस्तिकाएं
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय का कहना है कि फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं कहां से आईं, किसने भेजीं, फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं भेजने के पीछे क्या मकसद है, इन सबकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें क्या कोई एजेंसी शामिल है।

इन परीक्षा केंद्रों से आईं उत्तर पुस्तिकाएं
लूथरा कॉलेज ऑफ  एजुकेशन, बोहरी तालाब टिल्लो जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, पुंछ, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, डोडा, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, किश्तवार, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, रामबन, (जम्मू एवं कश्मीर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें