इग्नू के अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट पर लिखे परीक्षा केंद्रों से संपर्क किया तो वहां के प्रबंधतंत्र ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।
बहरहाल पुलिस का कहना है कि यह काम बाहरी एजेंसी की मिलीभगत के बगैर नहीं हो सकता। जरूर सत्रांत परीक्षाओं के आयोजन और उत्तर पुस्तिकाएं क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र भेजने के बीच कोई न कोई ऐसी एजेंसी है जिसने गड़बड़ की है।
कहां से आईं उत्तरपुस्तिकाएं
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय का कहना है कि फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं कहां से आईं, किसने भेजीं, फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं भेजने के पीछे क्या मकसद है, इन सबकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें क्या कोई एजेंसी शामिल है।
इन परीक्षा केंद्रों से आईं उत्तर पुस्तिकाएं
लूथरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बोहरी तालाब टिल्लो जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, पुंछ, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, डोडा, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, किश्तवार, (जम्मू एवं कश्मीर)
राजकीय डिग्री कॉलेज, रामबन, (जम्मू एवं कश्मीर)