फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चला सर्च अभियान

Mon, 27 Nov 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाते पुलिस कर्मी
विज्ञापन
लखनऊ के तालकटोरा स्थित बाला जी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमें में आज हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में डॉग स्‍क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे मंदिर परिसर को खाली करा दिया। घंटों तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस की 100 नंबर हेल्पलाइन सेवा में दोपहर तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालकटोरा स्थित बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मंदिर परिसर को खाली कराकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। घंटो तक चले इस ‌अभियान में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें