फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकभर्ती में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, पढ़ें यहां

Wed, 04 Nov 2015 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर नियुक्ति पाई शिक्षिका के खिलाफ फैजाबाद मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर पर बीते दिनों प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया में हजरतगंज लखनऊ निवासी रेखा कुमारी रावत का चयन राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका हाई स्कूल पिपरी में सहायक अध्यापक हिंदी के पद पर हुआ था।

रेखा ने बीते 15 सितंबर को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। अभी तक उसे वेतन नहीं निर्गत हुआ है।

उसने लखनऊ मंडल से भी आवेदन किया था। लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह ने रेखा के अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों को संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय को वेरीफिकेशन के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेरीफिकेशन में फर्जी निकला अंकपत्र

आवेदन पत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएड उत्तीर्ण करने संबंधी अंकपत्र लगाया था। वेरीफिकेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ल ने रेखा के बीएड अंकपत्र को फर्जी करार दिया है।

लखनऊ मंडल के जेडी के ईमेल पर फैजाबाद मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षिका के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के पत्र के आधार पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को शिक्षिका के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद वहीं से शिक्षिका को पदमुक्त किए जाने की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें