गुडंबा। फैजुल्लागंज के लोगों के लिए पिछले दिनों हुई बारिश से समस्या बढ़ गई है। जलभराव से सड़कें तालाब बन गईं और पानी घरों में घुस गया। पवन विहार, मिल्लत नगर, हनुमंतपुरम, दाउदनगर, कृष्णलोक, मामा कॉलोनी में लोगों का गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। इसके चलते परिवार मकानों में ताला लगाकर दूसरी जगहों पर जाने लगे हैं।
पवन विहार कॉलोनी निवासी टाइल्स ठेकेदार सूरज साहू के घर में पानी घुसने से राशन खराब हो गया। वह मां, पिता, बहन, पत्नी और बच्चों के साथ प्रथम तल पर रहने के लिए मजबूर हैं। उनके घर के चारों ओर पानी ही पानी है। इसी कॉलोनी के ऑटो चालक राजकुमार परिवार की सुरक्षा के लिए घर में ताला लगाकर दूसरी जगह किराये पर रहने चले गए। सुनीता, राम देवी शर्मा और माया समेत कई अन्य परिवार भी परेशान हैं।
सुनीता व अन्य प्रभावित लोगों का कहना है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को पानी के बीच बाहर ले जाना जोखिम भरा है। रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ घर में रखा सामान बचाना भी चुनौती बन गया है। बारिश ने उनकी गृहस्थी और रोजी-रोटी दोनों पर असर डाला है। कई घरों में आटा, चावल, दाल और अन्य खाद्य सामग्री पानी में भीग कर खराब हो गई।
पानी भरने से ट्रांसफार्मर फुंका और बिजली गुल
सूरज कश्यप ने बताया कि केशवनगर के एक पार्क में पानी भरने से वहां लगा ट्रांसफार्मर भी उसकी चपेट में आ गया। इससे इलाके में बिजली गुल है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने नगर निगम को पत्र लिखकर पार्क से पानी निकलवाने के लिए कहा है।
जोखिम उठाकर घरों में किया उजाला
अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि फैजुल्लागंज के जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बंद बिजली चालू की। 238 शिकायतों को दूर करने के लिए कर्मियों को उसी पानी में घुसकर जाना पड़ा, जिसमें सांप तक तैर रहे थे। कई मवेशी भी मरे पड़े थे।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।
फैजुल्लागंज में सड़कों पर भरा पानी।