लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हर मनुष्य चाहता है कि दूसरे उस पर विश्वास करें लेकिन विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध हों। जब हम कुछ क्षण रुककर स्वयं से संवाद करते हैं तो इस बात का अनुभव होता है कि शांति और आनंद किसी बाहरी वस्तु में नहीं बल्कि हमारे भीतर है। जब आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है तो प्रेम, भाईचारा, करुणा और एकता जीवन का हिस्सा बन जाती है। शांत और स्थिर मन समाज में शांति का बीज होता है और वहीं से विश्व शांति और एकता की नींव तैयार होती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड पर स्थित गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में ब्रह्माकुमारीज की वार्षिक थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान’ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। राष्ट्रपति ने जैसे ही ओम शांति के साथ अपना संबोधन शुरू किया तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में मन, अध्यात्म, भारत की संस्कृति, मूल्य और सरकार की नीतियों पर बात की।
इससे पहले उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों को एकता व विश्वास का दिव्य कलश देकर और दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने पौधरोपण किया। ब्रह्माकुमारीज के मेडिटेशन रूम में राष्ट्रपति ने ध्यान योग किया। इस दौरान वे पूरी तरह से ध्यानमग्न नजर आईं। बीके स्वर्णलता बहन, चारु, नंदिनी, बीके ज्योति आदि को राष्ट्रपति ने दिव्य कलश देकर और बीके भूपेंद्र भाई, अशोक, बीके धीरज, बीके गौरव व बीके प्रशांत को शिव ध्वज सौंपकर अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने कहा कि सशक्त आत्मा ही विश्व एकता की संकल्पना को साकार करने की आधारशिला रही है। शांति को अपने भीतर जगाएं, विश्वास को अपने विचारों में उतारें और एकता को कर्मों में प्रकट करें। हम मिलकर एक बेहतर, शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से विश्व शांति, मानवीय मूल्य, नारी सशक्तीकरण, आंतरिक जागृति, शिक्षा और ध्यान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास वास्तव में प्रेरक और प्रशंसनीय हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने सदैव विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया है। आज जब विश्व कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब यह विचार और अधिक प्रासंगिक बन गया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस महासंकट को दूर करने के लिए इस अभियान का प्रभावी योगदान रहेगा।
स्वयं के भीतर झांकने की यात्रा का प्रारंभ करें
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के बल पर मानवता ने अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन समाज में तनाव से असुरक्षा, अविश्वास और एकाकीपन भी बढ़ा है। आवश्यकता है कि हम स्वयं के भीतर झांकें और आत्ममंथन की यात्रा का भी प्रारंभ करें। भारत सरकार समाज को समावेशी, शांतिपूर्ण और मूल्य आधारित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। योग और ध्यान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना, एक ऐसा ही कदम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और मिशन लाइफ अभियान प्रेरणादायक हैं। वर्ष 2023 में भारत में आयोजित जी-20 समिट की थीम थी- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर। इन सभी पहल से मानवता का भविष्य मानव मूल्यों, संवाद, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना से सुरक्षित व संरक्षित होगा।
स्व परिवर्तन ही विश्व परिवर्तन का प्रथम मार्ग : राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था विभिन्न आयामों से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियां निभा रही है जिसका संचालन नारी शक्ति कर रही है। स्व परिवर्तन ही विश्व परिवर्तन का प्रथम मार्ग है। राजयोग से सुख, शांति, पवित्रता जैसे गुण स्वत: आने लगते हैं। मेडिटेशन हमें सिखाता है आत्मा अजर, अमर व अविनाशी है। राजयोग एक अभ्यास नहीं बल्कि संपूर्ण सकारात्मक जीवनशैली है। राजयोग अपने आप से मिलने की अनुभूति है जो हमें स्वयं को सुनना और शांत होना सिखाता है। राजयोग मानव चेतना को जागृत करता है और समाज को संगठित करता है। आज यह सभी के लिए अनिवार्य है।
आतंकवाद के पीछे मन की चंचल प्रवृत्तियां : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन एक शिक्षक के रूप में प्रेरक रहा है। शिक्षक, जनसेवक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा संघर्ष की एक मिसाल है। आज दुनिया में जो भी आतंकवाद या उपद्रव हैं, इसके पीछे मन की चंचल प्रवृत्तियां ही हैं। मन का एक सकारात्मक पक्ष है जो सकारात्मक प्रवृत्तियों की ओर ले जाता है, वहीं नकारात्मक मन नकारात्मक प्रवृत्तियों की ओर ले जाता है। ब्रह्माकुमारी से जुड़े सभी पदाधिकारी, राजयोग के माध्यम से सकारात्मक माहौल का निर्माण कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह केंद्र पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राजयोग प्रशिक्षण के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेगा।
देंगे एकता और विश्वास का संदेश
गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी बीके राधा दीदी ने कहा कि हम सभी एक परमात्मा की संतान आपस में भाई-बहन हैं और हमें धर्म-जाति भुलाकर आपस में एकता और भाईचारे के साथ रहना है। अभियान के तहत प्रदेशभर में गांव-गांव, शहर-शहर में कार्यक्रम किए जाएंगे। ओडीशा से आए संस्थान के न्याय विद प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके नथमल भाई ने कहा कि हमें अपने अंदर मनोविकारों को दूर करना होगा। संचालन बीके मनोरमा दीदी ने किया। ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय, माउंट आबू के ज्ञान सरोवर परिसर की निदेशिका बीके प्रभा दीदी, अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, बीके सूर्य भाई, पीआरओ बीके कोमल समेत अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्टजन और ब्रह्माकुमारीज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मयूर नृत्य में दिखी राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक
लखनऊ। राष्ट्रपति के आगमन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुतियां पेश की तो पूरा परिसर प्रेम के रंग में रंग गया। माउंट आबू से आए गायक बीके सतीश भाई और बीके नितिन भाई ने खूबसूरत गीत प्रस्तुत किए। ओ री सखी मंगल गाओ री, मोहे काला टीका लगाओ..., राधा, राधा, राधा, कृष्ण, कृष्ण कृष्ण...जैसे गीतों पर मयूर नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुतियां पेश की गईं। (संवाद)
तनाव से मुक्ति और एकाग्रता के लिए मेडिटेशन जरूरी
- मेडिटेशन से तनाव दूर होता है। मैं कई वर्षों से ध्यान कर रहा हूं। आज उम्र 60 पार है लेकिन कोई तनाव और खालीपन नहीं है। बुजुर्गों के लिए तो ये बहुत ही उपयोगी है।
- डॉ. आरके गुप्ता, विशेषखंड, गोमती नगर
- विद्यार्थियों के लिए तो मेडिटेशन अत्यंत उपयोगी है। मैं बचपन से ही मेडिटेशन कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि तनाव क्या होता है। मन भटकता कैसे है। मेरा मन मेरे नियंत्रण में है।
- वैष्णवी पांडेय, विद्यार्थी, इंदिरानगर
- पिछले 14 वर्षों से ध्यान योग कर रही हूं। इसका सबसे अधिक लाभ पढ़ाई में मिला। जब भी घबराहट महसूस होती है। मेडिटेशन कर लेती हूं। इससे बहुत लाभ मिलता है। - दिव्यांशी पांडेय, छात्रा, इंदिरानगर
- परीक्षा के दौरान तनाव नियंत्रित करने के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति के अंदर से नकारात्मक उर्जा निकली है और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। हर युवा को इससे जुड़ना चाहिए।
- देवेश चतुर्वेदी, छात्र, अंबेडकरनगर
- मैं पिछले 50 वर्षों से ध्यान कर रही हूं। यह अवसाद और मानसिक बीमारियों से बचाता है। नफरत का अंतकर पूरे विश्व को परिवार में बदलता है। ध्यान करने से व्यक्ति खुद से मिलता है। - डॉ. कंचन अहूजा, गोमतीनगर
- मेडिटेशन अवसाद में दवा की तरह काम करता है। नकारात्मक विचारों को निकालकर सकारात्मक विचार मन में भरता है। आज के आधुनिक युग में बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर किसी को ध्यान करना जरूरी है।
- डॉ. अल्का पांडेय, इंदिरानगर
ब्रह्माकुमारीज के समारोह में मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्